Rewari News: रेवाड़ी पुलिस की पशु चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने पशु चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की नाहड़ चौकी और थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने पशु चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की नाहड़ चौकी और थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


नाहड़ चौकी पुलिस की कार्रवाई (भैंस चोरी के तीन मामले):भैंस चोरी के मामलों में नाहड़ चौकी पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर यूपी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:-
पहला मामला: उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर (गांव हुसैनपुर, हाल आबाद निमलाना रोड) निवासी आरोपी नदीम को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी नदीम के कब्जे से 2400/- रुपये की नकदी भी बरामद की है।
दूसरा मामला: मुजफ्फरनगर (यूपी) के गांव गोकुलपुर निवासी आरोपी शबहात को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों नदीम, रिजवान व रिजवान उर्फ तेली को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी शबहात के कब्जे से 1000/- रुपये की नकदी भी बरामद की है।
तीसरा मामला: बुलंदशहर (यूपी) के गांव बरधोली निवासी आरोपी मोहम्मद सलमान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो आरोपी गोपी उर्फ पांडु और राजू बंजारा पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने सलमान को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस की कार्रवाई (बकरी चोरी का मामला), चौथा मामला: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पलवल जिले के गांव चिल्ली निवासी आरोपी हयुम उर्फ हल्लू को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों (आमिर और आरिफ उर्फ आंधा) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, तथा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी पूर्व में बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी हयुम को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है।




