Gurugram News: 27 सितंबर को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में होगा विहिप का प्रदेश स्तरीय समारोह

अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर हुई बैठक

Desh Rojana
On

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष का प्रदेश स्तरीय उद्घाटन समारोह 27 सितंबर को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। समारोह में संत समाज, विहिप केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शामिल होने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होगा।

गुरुग्राम: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष का प्रदेश स्तरीय उद्घाटन समारोह 27 सितंबर को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। समारोह में संत समाज, विहिप केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शामिल होने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होगा।

WhatsApp Image 2026-09-21 at 10.29.23 AM (2)

समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, सेक्टर-51 में विहिप गुरुग्राम विभाग की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने की, जबकि प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम क्रांति ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में गुरुग्राम, मानेसर और नूंह क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम स्थल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पंजीकरण, प्रचार-प्रसार, मंच और तकनीकी व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यशवंत शेखावत ने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के माध्यम से अशोक सिंघल के जीवन, सामाजिक-धार्मिक योगदान और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को स्मरण किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad