Ambala/Barada News: भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान, विधायक पूजा
ब्लॉक कांग्रेस बराड़ा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर किया मंथन
ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर भवन सिरसगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें मुलाना विधायक पूजा ने मुख्य रूप से शिरकत की और अम्बाला जिला ग्रामीण अध्यक्ष दुष्यंत चौहान भी मौजूद रहे
बराडा: ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर भवन सिरसगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें मुलाना विधायक पूजा ने मुख्य रूप से शिरकत की और अम्बाला जिला ग्रामीण अध्यक्ष दुष्यंत चौहान भी मौजूद रहे l इस बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पूजा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब, छात्र और युवा समेत हर वर्ग परेशान है। सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी लगातार महंगाई और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है।
विधायक पूजा ने कहा कि किसान अपनी फसल को बिजने व बेचने तक सरकार के साथ संघर्षरत्त है और अपनी मेहनत का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, मजदूर के सामने मजदूरी की चुनौती है और व्यापारी भी सरकार की नीतियों एवं आर्थिक परिस्थितियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है और छात्रों के सामने शिक्षा संबंधी अनेक समस्याएं हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर न रहें, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं की आवाज बनें। गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें मजबूती से उठाएं।
विधायक पूजा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी की लड़ाई लड़ती आई है। किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब और युवा की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाता रहा है और आगे भी उठाया जाएगा । भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



