Faridabad News : गाँव भूपानी में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

Desh Rojana
On

बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन द्वारा फरीदाबाद के गाँव भूपानी में ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन द्वारा फरीदाबाद के गाँव भूपानी में ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। a

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में गाँव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय सेवाओं की सही जानकारी देना उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमारी ने महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए नियमित बचत एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। AI लक्ष्मी व्हाट्सएप ऐप के माध्यम से वित्तीय साक्षरता से जुड़ी उपयोगी जानकारी लोगों तक पहुँचाई जा रही है, ताकि वे अपने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर तरीके से समझ और अपना सकें।" कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री जन-धन योजना एवं बैंक खाता, आधार लिंकिंग एवं बैंकिंग सेवाएँ, UPI एवं डिजिटल भुगतान का सुरक्षित उपयोग, बचत एवं वित्तीय योजना का महत्व, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओ की जानकारी दी गई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad