Kurukshetra News: नेपाल, भूटान पुलिस की मदद से पश्चिम बंगाल व कुरुक्षेत्र पुलिस ने हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

Desh Rojana
On

Crime News: कुरुक्षेत्र पुलिस ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से कुरुक्षेत्र व पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने गुरप्रीत हत्या मामले के आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा व आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हत्या मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

हत्या मामले के मुख्य आरोपी

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि पेहवा वासी गुरप्रीत हत्या मामले के आरोपी नेपाल से आगे विदेश भागने की फ़िराक में हैं।

पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू करने के लिए अपना जाल बिछाया तथा नेपाल, भूटान, पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों का लगातार पीछा करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 व तथा पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से गुरप्रीत हत्या मामले के आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा व आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 21 सितम्बर 26 को जिला पुलिस की नेपाल-भूटान बॉर्डर से आरोपियों को लेकर पुलिस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मुख्य आरोपियों को छिपाने, सहयोग करने और भागने में सहयोग करने के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad