Narnaul News: मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पुनः खुलने से किसानों को मिलेगी राहत: डॉ. यतेंद्र राव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ फसल के पंजीकरण के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।
Meri Fasal Mera Byora: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ फसल के पंजीकरण के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जो किसान किसी कारणवश पहले अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे अब 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल पर पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं।

डॉ. यतेंद्र राव ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए तय सीमा के भीतर पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि फसल बिक्री और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न आए। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीन प्रमुख पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास विजयी रहे। उन्होंने कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट है कि देश का युवा जागरूक है और वह राजनीतिक बहकावे के बजाय तथ्यों व नीतियों के आधार पर निर्णय लेता है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



