Palwal News : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में स्थापित होगी श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा

Desh Rojana
On

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने श्री विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी और कौशल को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने श्री विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी और कौशल को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की घोषणा भी की। bbकुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विश्वविद्यालय परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिम पर माल्यार्पण किया। श्रद्धा भाव से श्री विश्वकर्मा पूजन किया गया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा सृजन और कौशल के आराध्य देव हैं। उनको आदर्श मानते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हर युवा तक कौशल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य प्रतिमा युवाओं के लिए कौशल अर्जित करने की प्रेरणा बनेगी। शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने भी भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन किया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, प्रोफेसर उषा बत्रा, प्राचार्य सतेंद्र कुमार सौरोत, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ, डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. पारुल भाटिया, डॉ. दीपिका, डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, संशबीर डागर, महेश शर्मा और सौम्या शर्मा सहित कई अन्य शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad