Palwal News : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय योजनाओं से रूबरू कराया

Desh Rojana
On

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी योगेश सौरोत द्वारा की गई तथा संचालन करतार सिंह व दिनेश शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी योगेश सौरोत द्वारा की गई तथा संचालन करतार सिंह व दिनेश शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। cc

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए योगेश सौरोत ने बताया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी पलवल मामराज रावत की मार्गदर्शन में "विकसित भारत संकल्पना" विषय पर सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग तथा ड्राइंग के माध्यम से विकसित भारत की गाथा लिखने का कार्य किया है जिसके माध्यम से विद्यार्थी ने भारतवर्ष को सबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर बिजली, स्किल इंडिया, किसान बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं से सर्व समाज को रूबरू करने का काम किया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 19 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर भाग लेंगे। निर्णायक मंडल की भूमिका रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर पोसवाल, मानसिंह, रामेश्वर, युद्धवीर, देवेंद्र, दिनेश कुमार, करतार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमित, वेदपाल, जसराम, मंजू देवी तथा प्रवीण कुमार के द्वारा निभाई गई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad