Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कनीना में सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, मोहनपुर और कोका गांव को दी 90 लाख के विकास कार्यों की सौगात
बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में 100 सीटों की स्वीकृति से चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा आमजन के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
नारनौल: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा आमजन के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को कनीना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और विचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
.jpeg)
पीड़ित किसानों को मिली आर्थिक राहत: कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने 'मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना' के तहत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए किसानों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। गांव पाथेड़ा निवासी नरेश कुमार, जो खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से घायल हो गए थे, को 75 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं गांव सिहोर निवासी विमलेश कुमार, जिनका बायां हाथ कुआं खोदते समय मिट्टी धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया था, को 1 लाख 25 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।
मोहनपुर व कोका में 90 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन: कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मोहनपुर और कोका गांवों का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने दोनों गांवों में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मोहनपुर गांव में उन्होंने नवनिर्मित खेल ग्राउंड, स्टेज तथा फिरनी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। वहीं गांव कोका में उन्होंने कई महत्वपूर्ण रास्तों, गलियों के निर्माण तथा श्मशान घाट की चारदीवारी व प्रांगण में टाइल लगाने के कार्यों का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य सुधार और डेंगू बचाव का संदेश: स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों से अपने आसपास सफाई रखने और कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की, ताकि डेंगू के मच्छर को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में 100 सीटें स्वीकृत हुई हैं और सरकार इसे एक प्रमुख शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, बीडीपीओ राजेश, कनीना ब्लॉक समिति चेयरमैन जयप्रकाश ककराला, सरपंच जीतराम यादव, मिथलेश सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



