Nuh mewat news: अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : उपायुक्त अखिल पिलानी
अवैध खनन के खिलाफ सख्त एवं व्यापक अभियान चलाने के निर्देश
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ संबंधित विभाग व्यापक एवं सख्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ संबंधित विभाग व्यापक एवं सख्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खनन व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहा है। हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसके तहत करीब 7.30 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि खनन विभाग, इंफोर्समेंट ब्यूरो तथा राजस्व विभाग की टीमें संयुक्त रूप से जिला में अवैध खनन जैसी संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन है, जिससे पर्यावरण संतुलन एवं जनजीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा उनके सतत एवं न्यायसंगत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक में एसडीएम नूंह कंवर आदित्य विक्रम, वर्चुअल माध्यम से एसडीएम पुन्हाना अमित गुलिया व एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मीनारायण व एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार, आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



