Palwal News: जिला में सोमवार से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

एसआईआर के तहत बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची सत्यापन का कार्य

Desh Rojana
On

हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से की जाने वाली हाऊस टू हाऊस विजिट के तहत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Palwal: हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से की जाने वाली हाऊस टू हाऊस विजिट के तहत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें। WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.38.58 PM (3)उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला से संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए-2 मंगलवार 21 जुलाई मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन से पहले एक दिन में केवल 10 फार्म और 21 जुलाई 2026 तक कुल 50 फार्म अपने घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची का सैट जिला निर्वाचन कार्यालय से जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं ताकि निश्चित तिथियों में दावें और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकें।

वर्तमान में जिला में हैं 707942 मतदाता और 717 मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया वर्तमान में जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 707942 मतदाता और 717 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा क्षेत्र 82-हथीन में 241225 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 251 हैं। विधानसभा क्षेत्र 83-होडल में 197053 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 200 हैं तथा विधानसभा क्षेत्र-84 पलवल में 269664 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 266 हैं। उन्होंने मतदाताओं  और राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें और जिला में एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

ये रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने  बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad