Rewari News: सीआईए रेवाड़ी की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो को किया गिरफ्तार

आरोपी के पास एक अवैध देशी पिस्टल बरामद

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कार्य करते हुए में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

रेवाड़ी:  पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कार्य करते हुए में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के शाहपुरा के मोहल्ला गाछा बस्ती हाल आबाद नजदीक सुगली माता मंदिर रेवाड़ी निवासी शिवराज उर्फ शिवा और मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी सतीश के रूप में हुई। 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 11.13.58 PM
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 जून को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि आरोपी शिवराज के पास अवैध हथियार है और वह सुगली माता मन्दिर से रामपुरा जाने वाली सड़क से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पैदल जा रहा है। इस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया।

पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 1 अवैध देशी पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी शिवराज उर्फ शिवा ने पुलिस को बताया कि उसे बरामद हथियार मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी निवासी सतीश ने उपलब्ध करवाया था। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनो आरोपी शिवराज उर्फ शिवा व सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad