Nuh Kaama News: बड़कली अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता CA मुखत्यार अहमद, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

Desh Rojana
On

डीग जिला के कामाँ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़कली में हाल ही में हुई अग्निकांड की दुखद घटना में एक छप्परपोश मकान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। 

मेवात/कामाँ: डीग जिला के कामाँ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़कली में हाल ही में हुई अग्निकांड की दुखद घटना में एक छप्परपोश मकान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। आग लगने से घरेलू सामान के साथ-साथ पशुधन का भी नुकसान हुआ, जिससे पीड़ित परिवार गहरे संकट में आ गया है।

घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता CA मुखत्यार अहमद ने गांव बड़कली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 11.11.05 PM (5)

CA मुखत्यार अहमद ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद संजना जाटव से भी फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी।

सांसद संजना जाटव ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

CA मुखत्यार अहमद ने कहा कि प्राकृतिक अथवा आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है तथा कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।