Rewari News: जिला पुलिस ने अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए चलाया विशेष सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वेट टीम के साथ शनिवार को थाना रामपुरा और कोसली क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वेट टीम के साथ शनिवार को थाना रामपुरा और कोसली क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया। 
इसके तहत जिला पुलिस द्वारा ईट भट्टो सहित विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है जोकि आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं, उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनको उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाएं।
इस कार्य में सहयोग करें जिलावासी:
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने जिला वासियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, क्योंकि हो सकता है वह कोई अपराधी हो। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी जिला पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



