Faridabad News : तमन्ना जींद हरियाणा ने ताइवान में स्वर्ण पदक विजेता बनकर रचा इतिहास

भारत की बेटियों ने ताइवान में स्वर्ण पदक विजेता बनकर भारतीय ध्वजा फहराई

Desh Rojana
On

इंडियन एथलेटिक्स 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस टीम में एस एस स्नेहा, श्रावणी नंदा, सुदेशना शिवशंकर और तमन्ना जींद हरियाणा ने चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

इंडियन एथलेटिक्स 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस टीम में एस एस स्नेहा, श्रावणी नंदा, सुदेशना शिवशंकर और तमन्ना जींद हरियाणा ने चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक।IMG-20260607-WA0058 डाक्टर ललित के भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स संघ, बहादुर सिंह सग्गू अध्यक्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,आदिल सुमारीवाला पूर्व अध्यक्ष ए एफ आई,रविन्द्र चौधरी पूर्व महासचिव ए एफ आई, मधुकांत पाठक  पूर्व कोषाध्यक्ष ए एफ आई, राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी ए एफ आई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और हनुमान सिंह भादू वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कर अपना आशीर्वाद दिया। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन चैम्पियन का 2 दिवसीय आयोजन 6 जून से 7 जून तक न्यू ताइपे सिटी (ताइवान) किया जा रहा है, जिसमें ट्रैक एंड फील्ड इवेंट शामिल हैं। 

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा भेजी गई इंडियन एथलेटिक्स की टीम ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में भारत की महिला एथलीट खिलाड़ियों ने 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस 44 सेकेंड और 07 माइक्रोन का समय देकर चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक विजेता बनकर भारतीय तिरंगा फहराकर विश्व में एथलेटिक्स खेल में भारत देश का गौरव बढ़ाया और दूसरा स्थान  वियतनाम की टीम ने हासिल किया एवं तीसरे स्थान पर थाईलैंड की टीम ने अपनी जीत दर्ज कराई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त