Gurugram News: "मेरा गुरुग्राम, मेरी जिम्मेदारी" के संकल्प के साथ विधायक मुकेश शर्मा ने उठाई झाड़ू

कूड़ा एकत्रित करने के लिए 2 गाड़ियां भी चलाई

Desh Rojana
On

गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से बाबा प्रकाशपुरी चौक तक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। 

गुरुग्राम;  गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से बाबा प्रकाशपुरी चौक तक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

WhatsApp Image 2026-06-07 at 11.18.50 PM
इस अवसर पर उनके द्वारा कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो इलेक्ट्रिक रिक्शा वाहनों का भी शुभारंभ किया गया। ये वाहन गुरुग्राम की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा एकत्रित करने में उपयोगी साबित होंगे और शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अभियान में श्री श्याम परिवार महासंघ, श्री श्याम सनातन परिवार, श्री खाटू श्याम प्रेमी परिवार, श्री लखदातार परिवार, बालाजी सेवा समिति, महिला शक्ति मंच तथा श्री श्याम मंदिर अशोक विहार की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र शर्मा एवं विकास स्वामी, वार्ड-34 की पार्षद सुरेखा चौहान, वार्ड-33 की पार्षद सारिका प्रशांत भारद्वाज, लक्ष्मण विहार से विक्रम जांगड़ा, वरुण शर्मा, श्रीपाल शर्मा, हनुमान प्रसाद, दीपक भारद्वाज, राजिंदर सैनी, बृजकिशोर शर्मा, इंद्रपाल सल्ले, गौरव शर्मा, आरके एन्क्लेव के प्रधान ईश्वर शर्मा तथा राजेंद्र पार्क क्षेत्र से आनंद चौबे, आरडब्ल्यूए प्रधान सूरत नगर, मीनू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, परवीन शर्मा और आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि "मेरा गुरुग्राम, मेरी जिम्मेदारी" केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा खुले स्थानों पर न फेंकने तथा शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है, और इसी उद्देश्य के साथ अब प्रत्येक रविवार को गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस जन-आंदोलन से जोड़ा जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनकर गुरुग्राम को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल करने में अपना योगदान दें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad