Nuh Mewat News: जिला में 21 जून को आयोजित होगी नीट-यूजी परीक्षा,1646 परीक्षार्थी होंगे शामिल : उपायुक्त अखिल पिलानी

नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व एनटीए के वर्तमान महानिदेशक अभिषेक सिंह ने विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से की सभी उपायुक्तों के साथ बैठक

Desh Rojana
On

21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वर्तमान महानिदेशक अभिषेक सिंह ने विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

नूंह:  21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वर्तमान महानिदेशक अभिषेक सिंह ने विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त अखिल पिलानीे ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। परीक्षा के संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
WhatsApp Image 2026-06-13 at 11.11.51 PM (1)
उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को दोपहर बाद 02 बजे से शाम 5:15 बजे तक नीट-2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला नूंह में 04 परीक्षा केंद्र जिनमें गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह-1, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह- 2 व शहीद लेफ्टिनेंट किरण सिंह शेखावत कॉलेज सलाहेड़ी तथा आईटीआई मरोड़ा शामिल हैं स्थापित किए गए हैं, जहां 1646 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों का आह्वïान किया कि वे परीक्षा के लिए समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचे ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्रों में दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
 उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही बायोमेट्रिक डाटा संग्रहण से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी परीक्षार्थी उपस्थिति दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त