Mewat News: पुनहाना में कांग्रेस की बीएलए संग बैठक, पहुंचे आफताब अहमद
नूंह जिला कांग्रेस ने शनिवार को पुनहाना में बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा और प्रशिक्षण बैठक आयोजित की।
मेवात: नूंह जिला कांग्रेस ने शनिवार को पुनहाना में बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा और प्रशिक्षण बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया तो मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आफ़ताब अहमद ने शिरकत की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
विधायक आफताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रहें ताकि चुनाव के समय त्रुटिहीन मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष, बीएलए और जिला इकाइयों को बूथ स्तर पर संगठन का रोडमैप तैयार करने और बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए।
.jpeg)
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण कार्य को सफल बनाने में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी इस पर नज़र रखेंगे ताकि सही वोट जोड़ी जाएं और गलत वोट रोकी जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी देने व फार्म भरवाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम इसमें दर्ज रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 अपने-अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करवाने, नई वोट बनवाने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य करेंगे। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम करेंगे।
बैठक में कहा गया कि : एसआइआर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदाता को 15 जून से गणना फार्म भरकर जमा करवाना होगा। कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए जा रहे बीएलए-2 यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ क्षेत्र का कोई भी मतदाता गणना फार्म भरने से वंचित न रहे।
इस मौके पर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहीदा खान, इब्राहीम इंजीनियर, अख्तर हुसैन, इकबाल जैलदार, मुबीन युवा जिला अध्यक्ष, फारुख अब्दुल्ला अधिवक्ता, अल्ताफ एडवोकेट बीएलए 1, मुबारिक मलिक, हाशिम गंगवानी, फारूख हुसैन, सैफुल्लाह, डॉ उस्मान, शमशेर चेयरमैन, शाकिर, शरीफ़ पहलवान, चौधरी मोहम्मद अली, हारून सरपंच, तैयब चेयरमैन, इब्राहिम तहसीलदार, अरशद सरपंच, शेर मोहम्मद अधिवक्ता बीएलए 2 व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



