Palwal news संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पलवल के हुड्डा सेक्टर-2 स्थित मैदान से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हरियाणा खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पलवल के हुड्डा सेक्टर-2 स्थित मैदान से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हरियाणा खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल और फिटनेस ही एक मजबूत एवं सशक्त समाज की नींव हैं।
उन्होंने कहा कि "नशा छोड़ो, साइकिल जोड़ो" जैसे अभियान युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 4 किलोमीटर की साइकिल रैली में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने स्वयं युवाओं और खिलाड़ियों के साथ साइकिल चलाकर इस अभियान का नेतृत्व किया तथा हुड्डा सेक्टर-2 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक पहुंचे।
स्टेडियम पहुंचने के बाद खेल मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।




