Palwal News : भुडेर बने विधानसभा मुहिम को गाँव अतरचटा में मिला व्यापक समर्थन
गाँव अतरचटा में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के समर्थन में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गाँव अतरचटा सहित टहरकी, किशोरपुर, जैंदापुर, देहलाका, परौली एवं चाँदपुर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गाँव अतरचटा में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के समर्थन में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गाँव अतरचटा सहित टहरकी, किशोरपुर, जैंदापुर, देहलाका, परौली एवं चाँदपुर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में भुडेर को नई विधानसभा बनाने की माँग का समर्थन किया तथा क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर जनप्रतिनिधित्व और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए इस मुहिम को आवश्यक बताया। 
कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा शक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने क्षेत्रहित में इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया। पंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि भुडेर बने विधानसभा की माँग क्षेत्र की जनता की आवाज है और इसे लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।पंचायत के सफल आयोजन के लिए गाँव अतरचटा की सरदारी, सम्मानित बुजुर्गों, युवा साथियों तथा सभी सहयोगी गाँवों के नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।




