Gurugram News: दोस्त ने कर दिया दोस्त का मर्डर, पांच दिन बाद गिरफ्तार

पिता की पिस्तौल से मारी गोली, हत्या करने के लिए घर से बुलाकर ले गया था

Desh Rojana
On

पांच दिन पहले दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 ने आरोपी दोस्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम: पांच दिन पहले दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 ने आरोपी दोस्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बैहरामपुर गांव निवासी लक्की भाटी के रूप में हुई है। मृतक आकाश के भाई की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
 
_116180990_gettyimages-834483698.jpg
 
मृतक आकाश के भाई मुकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई बहनोई मोहित के पास डिलीवरी का काम करता था। बुधवार को उसका भाई लक्की से मिलने के लिए घर से गया था। आरोप है कि घर बुलाकर लक्की ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 अपराध शाखा सेक्टर-31 आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसकी आकाश से कई सालों से दोस्ती थी। मृतक गुरुग्राम में जहां रहता था, वहां पर आरोपी की रिश्तेदारी है। इसके कारण आरोपी का आना-जाना होता था। इसी के चलते दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोपी तथा मृतक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे।
वारदात के दौरान आरोपी के पास अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी। पुलिस ने आरोपी को हत्या की वारदात को अंजाम देने का कारण जानने के लिए रिमांड पर लिया है। अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 
 
------ 
 
 
आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात के कारण के बारे में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad