Gulha Cheeka News: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास व अपहरण मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीवन पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास तथा पाक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत उसकी लगभग 15 वर्षीय पोती 19 जुलाई दोपहर करीब 3.00 से 3.30 बजे गांव में आयोजित बाबा के भंडारे से अपने घर लौट रही थी।

गुहला चीका: जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीवन पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास तथा पाक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-07-25 at 10.07.53 PM
पुलिस गिरफ्त में दोनो आरोपी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत उसकी लगभग 15 वर्षीय पोती 19 जुलाई दोपहर करीब 3.00 से 3.30 बजे गांव में आयोजित बाबा के भंडारे से अपने घर लौट रही थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने गांव व आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।  शिकायतकर्ता ने बताया कि तलाश के दौरान उन्हें संदेह हुआ कि गांव में एक मकान में किराए पर रहने वाले दो युवक अजय निवासी सिकंदरपुर, जिला सिरसा तथा राकेश निवासी महमंदकी, जिला फतेहाबाद को उनकी पोती के बारे में जानकारी हो सकती है। जब वह दोनों युवकों के कमरे पर पहुंची, तो उन्होंने करीब दस मिनट बाद दरवाजा खोला, लेकिन किशोरी के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। इसके बाद शिकायतकर्ता मकान की छत पर पहुंची। वहां उसने देखा कि छत पर रखी चारपाई पर उसकी पोती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी तथा दोनों आरोपी उसके पास मौजूद थे। शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। परिजनों ने किशोरी को संभाला और कुछ देर बाद होश आने पर उसने बताया कि पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक युवक ने उसे आवाज देकर बुलाया था। जैसे ही वह उसके पास पहुंची, आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे के अंदर खींच लिया, जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि आरोपियों ने उसकी पोती को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गलत काम किया है अथवा गलत काम करने का प्रयास किया है। शिकायत के आधार पर थाना सीवन में बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार थाना सीवन एसएचओ एसआई जयभगवान की अगुवाई में एसआई धनपति द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों अजय तथा राकेश को गिरफ्तार कर लिया। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad