Punhana Mewat News: मेवात विकास संकल्प रैली: मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा, कई परियोजनाओं को मंजूरी

यूनिवर्सिटी के लिए कमेटी बनाने का ऐलान, स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऑडिटोरियम, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य परियोजनाओं सहित कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी।

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पुन्हाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में मेवात क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, खेल और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा की। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

पुन्हाना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पुन्हाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में मेवात क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, खेल और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा की। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-25 at 10.04.53 PM (3)

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 से अब तक केवल पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र के लिए की गई 99 महत्वपूर्ण घोषणाओं में से 85 पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य मेवात को विकास और विश्वास की नई पहचान देना है।

मुख्यमंत्री ने पिनगवां अथवा पुन्हाना में यूनिवर्सिटी की स्थापना की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए विशेष कमेटी गठित करने की घोषणा की। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 13.57 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा 16.85 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम एवं मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-07-25 at 10.04.53 PM (4)

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सब हेल्थ सेंटर निर्माण हेतु 2.40 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। नगीना और घासेड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने का भी ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने पुन्हाना और पिनगवां क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने, डीएचबीवीएन के कार्यालय खोलने तथा बिजली विभाग से जुड़े 32 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि मार्केट बोर्ड के अधीन आने वाली 35 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। मांग पत्र में शामिल गांवों की ड्रेनों पर वीआर पुलों का पुनर्निर्माण होगा। साथ ही 84 कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये तथा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट देने की घोषणा की गई।

WhatsApp Image 2026-07-25 at 10.04.54 PM (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मेवात कैडर में 1,496 युवाओं का चयन किया गया है, जबकि पुन्हाना-पिनगवां क्षेत्र के 32 युवाओं को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और किसी भी अभ्यर्थी को सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़ी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शहीद हसन खान मेवाती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेवात का इतिहास साहस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा, भाईचारे, नशामुक्ति, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

रैली के दौरान भाजपा नेता एवं विधायक चौधरी इलियास के पुत्र एडवोकेट जावेद अहमद ने क्षेत्र के विकास से संबंधित 32 मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा, जिनमें से कई मांगों को मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वीकार कर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की।

रैली राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रही। इस दौरान तावड़ू नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन मनीता गर्ग सहित कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू, विधायक नौक्षम चौधरी, भाजपा नेता एजाज खान, भानीराम मंगला, चौधरी जाकिर हुसैन, नसीम अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में एडवोकेट जावेद अहमद ने बताया कि विधायक चौधरी इलियास स्वास्थ्य कारणों से रैली में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनका डायलिसिस निर्धारित था। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad