Rewari News: अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी
सीआईए रेवाड़ी ने किया एक आरोपी गिरफ्तार
सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव माजरा निवासी दीपक के रूप में हुई। गत 18 जुलाई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि दीपक निवासी गांव माजरा के पास अवैध हथियार है और वह माजरा बस स्टैंड से सर्विस रोड पर पैदल-पैदल कुण्ड की ओर जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस पार्टी ने तुरंत इस आरोपी को काबू कर लिया। इस आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को इसके कब्जे से 1 देशी कट्टा व और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



