Rewari News: बार चुनाव 11 सितंबर को, शपथ पत्र जमा कराने की तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी
बार काउंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा की ओर से बार एसोसियेशन के चुनाव कराने के लिए बार सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में 24 जुलाई तक शपथ पत्र जमा कराने की तिथि आगे बढ़ाई गई है।
रेवाड़ी। बार काउंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा की ओर से बार एसोसियेशन के चुनाव कराने के लिए बार सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में 24 जुलाई तक शपथ पत्र जमा कराने की तिथि आगे बढ़ाई गई है। फिलहाल 11 सितंबर को प्रदेश में सभी बार के वार्षिक पदाधिकारी चुनाव कराए जाने प्रस्तावित हैं।

फिलहाल बावल बार में अभी तक 466 से अधिक शपथ पत्र जमा कराए गए हैं। इनकी जांच के बाद मतदाता सूची तैयार होगी। 24 जुलाई तक शपथ पत्र जमा होंगे, जिनके माध्यम से किसी भी बार में अपने मत का इस्तेमाल करने की इच्छा संबंधित बार सदस्य की ओर से संबंधित बार के समक्ष जताई जाती है और वह इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शुक्रवार देर शाम तक कोसली और रेवाड़ी बार से संबंधित इस कार्य की नवीनतम जानकारी नहीं मिल पाई है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



