Gurugram News: पुलिस उपायुक्त यातायात ने कांवड़ यात्रा को लेकर की मीटिंग, दिए उचित दिशा-निर्देश

15 दिनों तक हाइवे, एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे पर दो और तिपहिया प्रतिबंधित

Desh Rojana
On

पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की।

गुरुग्राम: पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय, हाईवे सत्यपाल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम संजय कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व मंजीत तथा सभी यातायात निरीक्षक सहित अन्य यातायात कर्मचारी उपस्थित थे।
 
kawad yatra
 
इस दौरान निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी बतलाया कि सभी कांवड़ शिविर सड़क के बाईं ओर निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लगाए व कांवड़ यात्रियों के वाहन मुख्य सड़क अथवा हाईवे पर पार्क नहीं होने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार से यातायात प्रभावित न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी स्थान पर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करे। इस दौरान उन्होंने यह भी बतलाया कि आगामी 15 दिनों तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
 
इस अभियान के तहत खेड़की दौला टोल से सरहौल बॉर्डर तक दोनों दिशाओं में एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे, केएमपी  तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान सहित मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad