Gurugram News: न्यू गुरुग्राम को मिलेगी निर्बाध बिजली, जल्द शुरू होगा 220 केवी सब स्टेशन

अगले 10 दिनों में ट्रांसमिशन लाइन के अलाइनमेंट को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त समिति का गठन

Desh Rojana
On

न्यू गुरुग्राम को अब निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। जल्द ही सेक्टर 99 में बनाया गया जल्द 220 केवी सब स्टेशन शुरू होगा। न्यू गुरुग्राम में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पीसी मीणा ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) को 'राइट ऑफ़ वे' (आरओडब्ल्यू) देने के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है।

गुरुग्राम: न्यू गुरुग्राम को अब निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। जल्द ही सेक्टर 99 में बनाया गया जल्द 220 केवी सब स्टेशन शुरू होगा। न्यू गुरुग्राम में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पीसी मीणा ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) को 'राइट ऑफ़ वे' (आरओडब्ल्यू) देने के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है।
 
bijli plant 
यह मंज़ूरी सेक्टर 99 में एचवीपीएनएल के बनाए जा रहे 220 केवी सबस्टेशन को संचालित करने के लिए आवश्यक ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए दी गई है। यह फ़ैसला जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में लिया गया, जिसमें एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, जीएमडीए और एचवीपीएनएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।      
 
एचवीपीएनएल ने मांगी थी अनुमति 
 इस बैठक के दौरान एचवीपीएनएल ने द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ उपलब्ध जीएमडीए के 'राइट ऑफ़ वे' (आरओडब्ल्यू) का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी ताकि नए 220 केवी सबस्टेशन को दौलताबाद फीडर से लाइन-इन लाइन-आउट (एलआईएलओ) प्रणाली के माध्यम से जोड़ा जा सके तथा आगे इसे मानेसर तक कनेक्ट किया जा सके।    
 
दी हिदायत, यूटिलिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ना हो नुकसान 
पीसी मीणा ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन के प्रस्तावित अलाइनमेंट से संबंधित मुद्दों का सैद्धांतिक रूप से समाधान कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि जीएमडीए की मौजूदा जलापूर्ति, सीवरेज और ड्रेनेज जैसी यूटिलिटी अवसंरचना किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। 
 
समिति में ये लोग शामिल 
इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने  एचवीपीएनएल, गुरुग्राम के अधीक्षण अभियंता  केके सरकार की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया। इस समिति में एचवीपीएनएल के ट्रांसमिशन सिस्टम के कार्यकारी अभियंता  वनिता बंसल, जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता (जलापूर्ति) अभिनव वर्मा, जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता (सीवरेज) विभोर और जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता (ड्रेनेज) विक्रम कुमार शामिल हैं।  समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रस्तावित ट्रांसमिशन लाइन के अलाइनमेंट का संयुक्त निरीक्षण कर अगले 10 दिनों में राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अंतिम रूप दे और यह सुनिश्चित करे कि कार्य के दौरान किसी भी मौजूदा यूटिलिटी सेवा में बाधा न आए।     
 
ग्राउंड एवं ट्रेंचिंग सर्वे पहले ही पूरा
बैठक में एचवीपीएनएल ने अवगत कराया कि प्रस्तावित ट्रांसमिशन लाइन के लिए ग्राउंड एवं ट्रेंचिंग सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका है। यह लाइन द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ जीएमडीए के आरओडब्ल्यू में एलआईएलओ कॉन्फ़िगरेशन के तहत बिछाई जाएगी, जिसके लिए पूरे मार्ग पर लगभग 19 मोनोपोल स्थापित किए जाएंगे।     
 
पूरा सहयोग देगा जीएमडीए 
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने आश्वासन दिया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए, एचवीपीएनएल को आवश्यक राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-99 स्थित 220 केवी सबस्टेशन के संचालित होने के बाद न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।      
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad