Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज की छात्राओं ने एमडीयू में लहराया परचम
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक की एमए अर्थशास्त्र परीक्षा के प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है।
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक की एमए अर्थशास्त्र परीक्षा के प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है।
कॉलेज की छात्रा पिंकी ने 89.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रांजलि ने 88.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही एमए अर्थशास्त्र की निशू भाटी ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ 13वीं रैंक तथा अनामिका ने 83.50 प्रतिशत अंकों के साथ 18वीं रैंक हासिल की। इसके अतिरिक्त खुशी ने बीए अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष की परीक्षा में 86.45 प्रतिशत अंक अर्जित यूनिवर्सिटी में प्रथम रैंक हासिल करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता को जाता है, क्योंकि वे चाहते हैं कि कॉलेज के विद्यार्थी सफलता के शिखर को छुए और कॉलेज व अपने माता पिता का नाम रोशन करें l प्राचार्य डॉ० सीएस वशिष्ठ ने विभागाध्यक्षा मैडम प्रिया अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सफलता दिलाई है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कॉलेज प्रबंधन समिति ने भी छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है।

About The Author
संबंधित समाचार



