Chandigarh News: पीएम मोदी की जनसभा की कमान संभाली राजेश खुल्लर ने, जींद में तैयारियों की परखी हर व्यवस्था
मुख्य प्रधान सचिव ने सुरक्षा से लेकर आमजन की सुविधाओं तक की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे से पहले हरियाणा सरकार के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। प्रदेश की नौकरशाही में कुशल प्रशासनिक प्रबंधन के लिए पहचान रखने वाले राजेश खुल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, प्रशासनिक समन्वय और जनसुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी उनके साथ मौजूद रहे।
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे से पहले हरियाणा सरकार के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। प्रदेश की नौकरशाही में कुशल प्रशासनिक प्रबंधन के लिए पहचान रखने वाले राजेश खुल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, प्रशासनिक समन्वय और जनसुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी उनके साथ मौजूद रहे।

राजेश खुल्लर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का दौरा राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले दो-तीन दिन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित और त्रुटिरहित रहे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से तैयारियां की हैं और छोटी से छोटी कमी को भी समय रहते दूर करने का प्रयास किया गया है। उनका विशेष जोर इस बात पर रहा कि जनसभा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य प्रधान सचिव ने पर्याप्त पेयजल, छायादार स्थान, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राजेश खुल्लर ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समन्वय के साथ कार्य करेंगी। सुरक्षा संबंधी प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और आवश्यक सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन, पुलिस और सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद जनसभा सफल, सुव्यवस्थित और यादगार आयोजन के रूप में संपन्न होगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



