Palwal News : मांगों की अनदेखी से नाराज आशा वर्कर 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी

Desh Rojana
On

प्रधान जगबती डागर की अध्यक्षता में आयोजित यूनियन की जिला कमेटी की मीटिंग में उक्त निर्णय लिया गया।

पलवल। मांगों की अनदेखी से नाराज प्रदेश की हजारों आशा वर्कर 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम निदेशक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगी।जिला प्रधान जगबती डागर की अध्यक्षता में आयोजित यूनियन की जिला कमेटी की मीटिंग में उक्त निर्णय लिया गया।बैठक के बाद यूनियन नेताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतेन्द्र वशिष्ठ व डिप्टी सीएमओ संजय शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन दिया। aa

जिला सचिव सविता रावत द्वारा संचालित मीटिंग में सर्व सम्मति से फैसला किया गया कि मांगों के समाधान ना होने पर आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जाएगा।मीटिंग में यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पाल व सीआईटीयू के नेता रमेशचंद विशेष रूप से शामिल रहे।
मीटिंग में बोलते हुए आशा वर्कर यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पाल व जिला प्रधान जगबती डागर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार लगातार आशा वर्कर्स की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन उनके मानदेय और कार्य परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन की नेता राज पांचाल,पूजा,पपीता, अनीता, अमला ,बाला ,शिक्षा ने भी बैठक में बोलते हुए आशा वर्कर्स की मांगों को उचित बताया और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।यूनियन नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में घोषित 1,500 रुपये की मानदेय वृद्धि को अभी तक लागू नहीं किया है। उन्होंने इस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।उन्होंने आशा वर्कर्स पर लगातार बढ़ाए जा रहे ऑनलाइन कार्यों के दबाव को समाप्त करने की मांग भी उठाई।

यूनियन नेताओं ने कहा कि ऑन लाइन काम के दवाब के कारण नियमित स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करने की भी मांग करते हुए तुरंत समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं ने बताया कि टीबी सर्वे तथा पोलियो अभियान से संबंधित कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे आशा वर्कर्स में भारी नाराजगी है।

उन्होंने इन सभी बकाया भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग की।यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम निदेशक कार्यालय पर प्रदेशभर की आशा वर्कर्स जोरदार प्रदर्शन करेंगी।इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त को जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad