Rewari News: मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकतम युवा पंजीकरण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला सलाहकार समिति की बैठक में विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के दिए निर्देश
मंगलवार को स्थानीय सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें इस जिले से संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकतम युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रेवाड़ी: मंगलवार को स्थानीय सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें इस जिले से संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकतम युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीसी अभिषेक मीणा ने शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और खेल विभाग सहित संबंधित विभागों एवं संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर विशेष पंजीकरण अभियान संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र युवाओं को https//:www.mybharat.gov.in पोर्टल से जोड़ें। साथ ही कहा कि प्रत्येक संस्थान में नोडल अधिकारी नामित कर अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करें।
मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि 15 अगस्त 2026 तक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में मेरा युवा भारत पोर्टल पर सघन पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर के अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है। मेरा युवा भारत केवल एक पंजीकरण पोर्टल नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय मंच है।
इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, नेतृत्व विकास, कौशल विकास, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता अभियानों सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने जिले के सभी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अपील की कि वे स्वयं मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करें तथा अपने मित्रों, सहपाठियों, परिवार के पात्र सदस्यों एवं आसपास के अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जोडक़र राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से जिलेभर में विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में पोर्टल से जुडऩे और भारत के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। सभी पात्र युवा https//:www.mybharat.gov.in पर जाकर सरल प्रक्रिया के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



