Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वारदात की गुत्थी देशी कट्टा और हुंडई कार बरामद

Desh Rojana
On

बावल की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को चाकू व पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले कार सवार 5 बदमाशों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में धर दबोचा।

बावल। बावल की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को चाकू व पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले कार सवार 5 बदमाशों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में धर दबोचा। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग किये गए देशी कट्टा व कार बरामद की है। पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। इनमें बालिग आरोपियों की पहचान गांव तिहाड़ा के मोहित व मौहल्ला जटवाड़ा बावल के कमल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पैदल परेड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
13 Rwr Wad 8
रेवाड़ी के बावल में लूट के आरोपियों की शिनाख्त परेड कराते हुए पुलिस।
 
इस प्रकरण को लेकर सोमवार को डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने सारे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि यूपी के सूरज सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह फिलहाल बावल के गांव जलियावास में किराये के मकान में रहता है और आईएमटी बावल के सेक्टर-6 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी पर काम करता है।
सूरज सिंह ने 11 जुलाई की शाम को जब वह अपनी कंपनी से ड्यूटी करके घर लौट रहा था तो सेक्टर-6 स्थित गुटरमैन कंपनी के पास एक कार में सवार होकर आये पांच बदमाशों ने उसे जबरन कार में खींच कर बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर मारपीट की और उसके फोन को अपने कब्जे में ले लिया।
आरोपियों ने मोबाइल फोन का पासवर्ड पूछ कर उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। तत्पश्चात पिटाई करने के बाद वे उसे बावल के गांव दुल्हेड़ा खुर्द के नहर के पम्प हाउस के पास फेंक कर फरार हो गए।
डीएसपी सुरेन्द्र श्योराण ने कहा कि पीड़ित व घबराये सूरज ने अगले 12 जुलाई को इस लूट की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लूट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस की टीमें गठित की और आरेापियों की तलाश तेज कर दी। 12 जुलाई की रात को पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर की एक कार क्षेत्र मंे घूम रही है।
पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर जब कार को आसलवास फ्लाईआवर के पास रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ पाया। आखिर में वे कार को मौके पर छोड़कर जब फरार हो रहे थे तो उनका एक साथी मोहित पास के एक गहरे गड्ढे में गिर गया और बुरी तरह से चोटिल होे गया। उसे पकड़ने के बाद उसकी जेब से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में फरार दूसरे आरोपी कमल को भी दबोच लिया। घायल मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने सोमवार सुबह कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों नाबालिग हैं। उन्होंने कहा कि मोहित पर थाना कसौला में मोबाइल फोन व नगदी लूटने का एक मामला भी दर्ज है।
कमल एक शातिर अपराधी है और उस पर भी लूट व चोरी के 8-9 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वारदात में प्रयुक्त की गई कार भी रेवाड़ी से किराये पर ली गई थी। उन्होंने कार मालिक को झांसा दिया था कि वे खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे हैं।
इधर पुलिस द्वारा आरोपियों की बावल में पैदल परेड का एक वीडियो भी सामने आया है। जबकि पुलिस इसे शिनाख्त परेड बता रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad