Palwal/Hathin News: पेयजलापूर्ति के टैंक से निकला सांप
शहर के धीरणकी रोड पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकट स्थित पेयजलापूर्ति के वाटर टैंक से सांप निकल आया।
हथीन: शहर के धीरणकी रोड पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकट स्थित पेयजलापूर्ति के वाटर टैंक से सांप निकल आया। इससे नागरिकों में रोष बन गया। नागरिकों ने वाटर टैंकों के रख रखाव में सुधार की मांग की है। सम्बन्धित वाटर टैंक से गांव धीरणकी, दीनपुरा एवं आसपास की बस्तियों के लिए वाटर सप्लाई होती है। जानकारी के अनुसार नागरिकों ने टैंक के अंदर सांप देखा।

इसके बाद इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को की गई। एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला ने जेई गुरमेज को मौके पर भेजा। सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाया। सपेरे ने मेहनत करके सांप को निकाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला ने बताया कि सम्बन्धित वाटर टैंक के आसपास के इलाकों की साफ सफाई कराई जाएगी। रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब इलाके के सभी वाटर टैंकों के रख रखाव की समीक्षा कर उचित कदम उठाए जाएंगें।

About The Author
संबंधित समाचार



