Gulha Cheeka News: युवक की मौत के मामले में परिजनों ने कुछ युवकों पर लगाया डुबोकर मारने का आरोप, 7 पर केस दर्ज

सीवन में नहर में डूबने से युवक की मौत के मामले में आया नया मोड़

Desh Rojana
On

गुहला हलका के सीवन क्षेत्र में मलिकपुर हेड पर नहर में नहाते समय डूबने से हुई युवक की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब मृतक के परिजनों ने उसके तीन साथियों पर मृतक आकाश को डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, डूबने की घटना 16 अगस्त की है, लेकिन अब परिजनों ने सीवन थाना में शिकायत देकर अपने बयान दर्ज करवाए हैं और हत्या का आरोप लगाया है।

गुहला चीका: गुहला हलका के सीवन क्षेत्र में मलिकपुर हेड पर नहर में नहाते समय डूबने से हुई युवक की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब मृतक के परिजनों ने उसके तीन साथियों पर मृतक आकाश को डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, डूबने की घटना 16 अगस्त की है, लेकिन अब परिजनों ने सीवन थाना में शिकायत देकर अपने बयान दर्ज करवाए हैं और हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को भी मृतक के परिजन सीवन थाना में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक युवक के चाचा राजेश ने बताया कि उसका भतीजा आकाश उर्फ जानी (21) 16 अगस्त की शाम करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ मलिकपुर हेड नहर पर नहाने गया था। नहाते समय उसके डूबने की सूचना मिली। उन्होंने तुंरत मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से दम घुटना बताया गया था और विसरा जांच के लिए भेजा गया।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 12.47.44 PM
पुलिस को शिकायत देते परिजन व इन्सेट में मृतक आकाश की फाइल फोटो।

 

3 नामजद सहित सात पर केस: शिकायतकर्ता राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आकाश को उसके साथ गए तीन युवकों ने नहर में नहाने के दौरान साजिश के तहत डुबोकर मारा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनमोल, वंश खट्टर और तनिष्क तीन नामजद युवकों सहित सहित 3-4 अन्य अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस कर रही मामले की जांच: इस सम्बन्ध में सीवन थाना एसएचओ जयभगवान ने बताया कि मृतक लड़के के चाचा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad