Gulha Cheeka News: हरियाणा सरकार कर्मचारियों की हड़ताल को दबाने के लिए अपना रही हथकंडे: शिवचरण

Desh Rojana
On

यहां नगरपालिका व फायर कर्मियों द्वारा दिया जा रहा धरणा व प्रदर्शन आज 19 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच नगरपालिका ब्लाक यूनियन प्रधान पिरथी राम द्वारा यहां सिनेमा रोड़ पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सामाजिक संगठनों व पार्षदों के साथ बैठक की और उनसे अपील की कि वे भी हड़ताल में उनका सहयोग करें, जिस पर मौके पर मौजूद पार्षदों व समाजसेवियों ने आपस में विचार विमर्श कर नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

गुहला चीका:  यहां नगरपालिका व फायर कर्मियों द्वारा दिया जा रहा धरणा व प्रदर्शन आज 19 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच नगरपालिका ब्लाक यूनियन प्रधान पिरथी राम द्वारा यहां सिनेमा रोड़ पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सामाजिक संगठनों व पार्षदों के साथ बैठक की और उनसे अपील की कि वे भी हड़ताल में उनका सहयोग करें, जिस पर मौके पर मौजूद पार्षदों व समाजसेवियों ने आपस में विचार विमर्श कर नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 12.45.37 PM (2)
धरने पर बैठ रोष प्रदर्शन करते हुए हड़ताली कर्मचारी।

 

वहीं, इससे पहले सुबह नगर पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से शहर से कूड़ा उठाने की कोशिश की गई, जिससे सभी नगरपालिका के हड़ताल पर बैठे कर्मचारी इक_े हुए और जोरदार प्रदर्शन कर कूड़ा उठाने का विरोध किया, जिसके चलते प्रशासन को वहां से वापिस लौटना पड़ा। आज की हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण व शमशेर सिंह हड़ताल में पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार पूरे प्रदेश में चल रही हड़ताल को दबाने का प्रयास कर रही है और कह रही है कि हमने इतनी मांगे मान ली, लेकिन सरकार ने जो 13 मई को समझौता किया था, उसमें जो मुख्य मांग थी उन मांगों को मानने से पीछे हट रही है नतीजतन अब नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आंदोलन को ओर तेज करेगा। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा भी 26 अगस्त को पालिका कर्मचारियों के समर्थन में पूरे प्रदेश में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा और 31 अगस्त को सी आई टू हरियाणा भी पालिका कर्मचारियों के समर्थन में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मंजूर किए गए 13 समझौते लागू नहीं करती, तब तक हड़ताल वापस नहीं होगी। इस अवसर पर चिंतो  देवी, तलविंदर सिंह, अनिल कुमार, सागर कुमार, प विजय सिंह, गुरदीप, मनोज कुमार, अमित, सुखविंदर, मोना, जयप्रकाश, रानी, सुदेश, पिंकी, सुमन, पालो, जीतो, कमलेश व सर्वजीत कौर आदि कर्मचारी हड़ताल पर मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad