Palwal News : भिडूकी कन्या विद्यालय में हुआ युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और प्रारंभिक अंग्रेजी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और प्रारंभिक अंग्रेजी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संरक्षण, हरियाणा सरकार व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के दिशा निर्देशन तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जनौली पलवल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। 
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाग्राम पंचायत भिड़ूकी की सरपंच शशिबाला, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कैलाश चन्द, समाजसेवी अशोक मित्तल, मुन्नी देवी गर्ग, निशा गर्ग, मनीष गर्ग, विजय सिंगला, नरेश मित्तल, प्रवीण भारद्वाज, ज्योति भारद्धाज, भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत तथा विद्यालय प्राचार्य विष्णु गौड़ द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान प्रवक्ता ज्योति अग्रवाल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्रवक्ता मानसिंह तथा नरेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्राचार्य विष्णु गौड़ ने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष खण्ड, जिला, मण्डल तथा राज्य स्तर पर होता है। खण्ड स्तर पर प्रथम आने वाली टीम जिला स्तर, जिला स्तर पर प्रथम आने वाली टीम मण्डल स्तर तथा मण्डल स्तर पर प्रथम आने वाली टीम राज्य स्तर पर भाग लेती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने भाग लिया है जिनके द्वारा 50 से 60 मिनट की समय अवधि में लोकसभा की कार्य प्रणाली को प्रदर्शित किया गया है। इन प्रतिभागियों में से ही लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व अन्य मंत्री परिषद के सदस्य तथा नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के सांसद बनते हैं। प्रतिभागियों के द्वारा ही लोकसभा की कार्यवाही का संचालन किया जाता है। इस प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी में नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। कार्यक्रम में अतिथियों तथा समाज सेवियों द्वारा विद्यालय की बेटियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य प्रवक्ता सुषमा रानी, वीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अध्यापक सरिता यादव, पुष्पा देवी, अन्नु चौधरी, चमन लता तथा विद्यालय स्टाफ सदस्य लखबीर सौरोत, प्रदीप कश्यप, लोकेंद्र कुमार, सौरभ तथा विजयपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



