Palwal News : बरसात के मौसम में नागरिकों को डेंगू सहित बीमारियों से बचाव बारे जागरूक करें स्वास्थ्य विभाग : उपायुक्त

सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ‘डेंगू रोको माह’ के रूप में मनाया जा रहा है जुलाई का महीना

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जुलाई माह को ‘डेंगू रोको माह’ और प्रत्येक रविवार ‘सूखा दिवस’ (ड्राई डे) के रूप में मनाया जा रहा है।

पलवल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जुलाई माह को ‘डेंगू रोको माह’ और प्रत्येक रविवार ‘सूखा दिवस’ (ड्राई डे) के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से डेंगू की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए आह्वान किया है कि जिला के सभी नागरिक पूरे जुलाई माह को ‘डेंगू रोको माह’ के रूप में मनाएं और अपने घरों व आसपास के क्षेत्र को मच्छरों से मुक्त रखने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि वे बरसात के मौसम में नागरिकों को डेंगू सहित अन्य जल जनित बीमारियों से बचाव बारे जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करें। bb

उपायुक्त ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय काटता है। इसलिए प्रत्येक रविवार को ‘सूखा दिवस’ (ड्राई डे) मनाकर घर में रखे कूलर, टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी जमा होने वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली कर कम से कम 24 घंटे तक सूखा रखें। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द शामिल हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराने और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार लेने की अपील की गई है।

उपायुक्त ने नागरिकों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, पानी की टंकियों को ढक कर रखने, बेकार प्लास्टिक व कबाड़ हटाने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने तथा मच्छर रोधी क्रीम या दवाओं का उपयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि जिला पलवल सहित हरियाणा के अन्य सभी जिला नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। निजी लैब में एनएस-1 और आईजीएम डेंगू टेस्ट के लिए अधिकतम 600 रुपये की दर निर्धारित की गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि डेंगू से बचाव के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर सतर्कता बरतें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad