Nuh Mewat News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि अब 24 जुलाई

मतदाताओं को सटीक जानकारी के साथ प्रपत्र जमा करने का अब मिलेगा अतिरिक्त अवसर - जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 24 जुलाई, 2026 कर दी गई है। 

नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 24 जुलाई, 2026 कर दी गई है। आयोग के इस निर्णय से मतदाताओं को अपने गणना प्रपत्र पूर्ण एवं सही जानकारी के साथ जमा कराने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से समय-सीमा में विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि विस्तारित अवधि के दौरान सभी पात्र मतदाता अपने गणना प्रपत्रों की आवश्यक जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी शुद्धता एवं सटीकता के साथ संपन्न हो सके।
 
WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.08.14 PM
 
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई तक पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई, 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशित होने के बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए अपने गणना प्रपत्र समय पर जमा करवाएं तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad