Nuh Mewat News: मानव संसाधन विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों की बैठक।

सीएम विंडो शिकायतों के त्वरित निस्तारण में नूंह का प्रदर्शन बेहतर, उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सीएम विंडो) की शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला नूंह के शिकायत निवारण कार्यों की समीक्षा की गई। 

नूंह: मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली (सीएम विंडो) की शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला नूंह के शिकायत निवारण कार्यों की समीक्षा की गई। यह बैठक मानव संसाधन विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव  फूलचंद मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ आयोजित हुई। उपायुक्त अखिल पिलानीे ने जिला नूंह के सीएम विंडो प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले को 100 में से 77 अंक प्राप्त हुए। जिले ने अंडरटेकन स्कोर में 20 में से 20, एटीआर स्कोर में 25 में से 21, ओवरड्यू स्कोर में 25 में से 15 तथा डिस्पोजल स्कोर में 30 में से 21 अंक हासिल किए। 

WhatsApp Image 2026-07-10 at 10.49.43 PM
शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित सीएम विंडो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ भाग लेते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी।


उन्होंने बताया कि बताया गया कि जिला नूंह में 30 दिनों से अधिक समय से अंडरटेक न किए गए मामलों की संख्या केवल 5 है। वहीं 90 दिनों से अधिक समय से एटीआर लंबित 101, 6 माह से अधिक समय से लंबित 61 तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित 26 मामले हैं। 
समीक्षा के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार नूंह जिले में कुल 11,488 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11,343 का निस्तारण किया जा चुका है। वर्तमान में 145 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें 40 ओवरड्यू, 20 स्पष्टीकरण (क्लैरिफिकेशन) तथा 43 मल्टीमार्क लंबित मामले शामिल हैं। 
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर पंजीकरण एवं निस्तारण रिपोर्ट के अनुसार नूंह (मेवात) में अब तक 43,859 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 40,088 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा 3,771 शिकायतें लंबित हैं। 
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक के उपरांत सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित एवं ओवरड्यू मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके और जिला नूंह का प्रदर्शन आगामी समीक्षा बैठकों में और बेहतर हो। इस अवसर पर नगराधीश अप्रितम सिंह साहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad