Nuh Mewat News: राहुल गांधी का आफताब अहमद को जवाब: संविधान और सौहार्द की लड़ाई जारी रहेगी

नूंह विधायक के पत्र पर नेता प्रतिपक्ष का आश्वासन—सांप्रदायिकता और अन्याय के खिलाफ कांग्रेस डटी रहेगी

Desh Rojana
On

नूंह से कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री चौधरी आफताब अहमद द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखे गए पत्र का जवाब सामने आया है। 

नूंह: नूंह से कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री चौधरी आफताब अहमद द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखे गए पत्र का जवाब सामने आया है। इस पत्राचार में देश के मौजूदा हालात और संवैधानिक मूल्यों को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं।

WhatsApp Image 2026-07-10 at 10.52.45 PM

चौधरी आफताब अहमद ने अपने पत्र में वर्तमान सत्ता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि देश के ताने-बाने को कमजोर करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि आजादी के बाद पहली बार भारतीय संविधान, संघीय ढांचा और देश का बहुलतावादी चरित्र एक साथ संकट में नजर आ रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 20 जून 2026 को भेजे अपने पत्र में आफताब अहमद की चिंताओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हर प्रकार की हिंसा व नफरत के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

WhatsApp Image 2026-07-10 at 10.52.57 PM (1)

राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह भी उम्मीद जताई कि चौधरी आफताब अहमद जैसे नेता समाज में बढ़ती कट्टरता और अल्पसंख्यकों को हाशिए पर धकेलने के प्रयासों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

इस पत्राचार को मेवात क्षेत्र में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं यह संदेश भी दिया गया है कि पार्टी नेतृत्व जमीनी स्तर पर उठ रहे मुद्दों को गंभीरता से ले रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad