Palwal News : जिला में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से भ्रामक और फेक न्यूज पर रखी जा रही है नजर : उपायुक्त

मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से मतदाताओं तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में मिल रही है मदद

Desh Rojana
On

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर जिला सचिवालय स्थित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी-एनआईसी कार्यालय में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया गया है।

पलवल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर जिला सचिवालय स्थित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी-एनआईसी कार्यालय में मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया गया है। यह मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समाप्ति तक सप्ताह के सातों दिन संचालित किया जा रहा है और मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से एसआईआर से संबंधित भ्रामक और फेक न्यूज की मॉनिटरिंग करते हुए नजर रखी जा रही है, जिसके लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। cc

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान सोशल मीडिया, समाचार माध्यमों तथा अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं फेक खबरों की निगरानी के लिए यह व्यवस्था की गई है। मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी सूचनाओं की सत्यता सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की गलत जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नियमित कार्यदिवसों के अतिरिक्त अवकाश एवं राजपत्रित छुट्टियों के दौरान भी मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर संचालित रहेगा ताकि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सूचना प्रबंधन और निगरानी कार्य प्रभावी ढंग से जारी रह सके। उन्होंने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से मतदाताओं तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में सहायता मिलेगी तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad