Kaithal/Gulha Cheeka News: पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 2 मामलों में 2 आरोपी काबू
12 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स पुलिस सैल द्वारा गुहला के सीवन व राजौंद क्षेत्र से दो अलग अलग मामलों में 2 आरोपियों को काबू किया गया है।
गुहला चीका: एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स पुलिस सैल द्वारा गुहला के सीवन व राजौंद क्षेत्र से दो अलग अलग मामलों में 2 आरोपियों को काबू किया गया है।
जिनके कब्जे से 12 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त दौरान बस अड्डा कांगथली मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि डेरा मंगल सिंह भूना निवासी साहिल उर्फ छबा काफी समय से नशीला पदार्थ अफीम खाने व बेचने का आदि है। जो अभी बस अड्डा कांगथली पर नशीला पदार्थ डोडा पोस्त किसी को देने के लिए इंतजार में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए उक्त स्थान बस स्टैंड कांगथली पर दबिश दी गई, जहां एक संदिग्ध लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसको पुलिस टीम द्वारा कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गुहला के डेरा मंगल सिंह भूना निवासी साहिल उर्फ छबा के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतिन कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक कट्टे से 6 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस बारे गुहला के थाना सीवन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त व अपराध रोकथाम हेतु गांव रोहेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि गांव रोहेड़ा बस अड्डा पर एक व्यक्ति अपने पास डोडा पोस्त लिए खड़ा है और किसी को सप्लाई देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति पीले रंग का कट्टा लिए खड़ा मिला, जिसे काबू कर पूछताछ की गई। उसने अपनी पहचान गुलाब सिंह निवासी दुडाना, जिला जींद के रूप में बताई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ जतिन कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 6 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



