Nuh Mewat News: जिला में 28 से 30 जून तक दी जाएगी नौनिहालों को पोलियो की खुराक : उपायुक्त अखिल पिलानी

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा अपने बच्चों को अवश्य पिलवाएं पोलियो की खुराक

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल 28 जून से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

नूंह:  उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल 28 जून से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत 28, 29 व 30 जून को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। akhil-pilani-12
 
पल्स पोलियो की खुराक बच्चों के लिए इसलिए आवश्यक है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के मामले बीते कई वर्षों से सामने आ रहे थे लेकिन अब ब्रिटेन में भी पोलियो का मामला सामने आया है। जबकि कई वर्षों से ब्रिटेन में पोलियो का एक भी मामला नहीं था। 
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में जीरो से पांच वर्ष तक की आयु के दो लाख 99 हजार 925 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला में 2 लाख 39 हजार 690 घरों का लक्ष्य रखा गया है। 
 उन्होंने बताया कि जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अभियान में कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पीने से वंचित न रहे। उन्होंने ईंट भट्टों व मलिन बस्तियों में छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु विशेष ध्यान देने तथा निर्माणाधीन स्थानों पर मौजूद श्रमिकों के बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए हैं। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को विभाग की टीमों द्वारा निर्धारित पोलियो बूथों पर तथा 29 व 30 जून को घर-घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
लक्ष्य को पूरा करने के लिए 1093 बूथ, टीमें बनाई गई है व 257 सुपरवाइजर व 1264 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 58 ट्रांजिस्टर टीम तथा 54 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad