Nuh Mewat News: 23 साल से फरार चोरी के दो मामलों का आरोपी गिरफ्तार, पुन्हाना सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Desh Rojana
On

जिले की पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के दो मामलों में करीब 23 वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नूंह। जिले की पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के दो मामलों में करीब 23 वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमीन पुत्र इब्राहिम निवासी सिंगलहेड़ी, थाना सदर पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है।IMG-20260627-WA0038
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आमीन के खिलाफ फरीदाबाद जिले में चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। पहला मामला थाना सिटी बल्लभगढ़ में वर्ष 2004 में तथा दूसरा मामला थाना सेंट्रल फरीदाबाद में वर्ष 2003 में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। दोनों मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। मामलों में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण न्यायिक दंडाधिकारी फरीदाबाद द्वारा आरोपी को 1 अगस्त 2011 तथा 3 नवंबर 2011 के आदेशों के तहत फरार अपराधी घोषित किया गया था।पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुन्हाना सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad