Gurugram News: नगर निगम मानेसर की आरएमसी प्लांट पर बड़ी कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र में 30 से ज्यादा आरएमसी प्लांटों पर कार्रवाई करेगा निगम
नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने नौरंगपुर रोड स्थित एक अवैध आरएमसी प्लांट को बुलडोजर की मदद से धराशायी किया।
गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने नौरंगपुर रोड स्थित एक अवैध आरएमसी प्लांट को बुलडोजर की मदद से धराशायी किया। यह प्लांट बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। 

नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नौरंगपुर रोड़ पर स्थित एसबीजे आरएमसी प्लांट करीब 4 एकड़ भूमि में फैला हुआ था और बिना किसी प्राधिकृत अनुमति के संचालित किया जा रहा था। निगम क्षेत्र में ऐसे करीब 30 से ज्यादा अवैध आरएमसी प्लांट चिन्हित किए जा चुके है। जल्द ही सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत, जेई देवेंद्र कुमार, दिपेश और मनदीप सहित निगम की टीम और स्थानीय पुलिस थाना की मदद से कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

About The Author
संबंधित समाचार



