Faridabad News : इंडियन एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों ने बनाया नया रिकॉर्ड
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन 24 जून से 28 जून तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर ओडिशा में किया जा रहा है
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन 24 जून से 28 जून तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर ओडिशा में किया जा रहा है और इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाडी अपना दमखम लगाकर पदक जीतने का कार्य कर रहे हैं एवं एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।
एशियन गेम्स का आयोजन आइची नगोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा भिवानी ने 59 मीटर 73 सैंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो कर स्वर्ण पदक विजेता बनकर नयोया जापान एशियन गेम्स के लिए इंडियन एथलेटिक्स टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया और सान्या यादव महेंद्रगढ़ ने 56 मीटर 05 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया एवं निधि रानी रोहतक ने 55 मीटर 92 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया।
हैमर थ्रो इवेंट में आशीष जाखड ने 67 मीटर 61 सैंटीमीटर की थ्रो के कांस्य पदक जीता और दमनीत सिंह पंजाब ने 69 मीटर 72 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया और भारतीय टीम में स्थान बनाया एवं परवीन कुमार राजस्थान ने 69 मीटर 58 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक विजेता बन एशियन गेम्स के क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर राज्य का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ी को राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी ए एफ आई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और जसवंत सिवाच एवं अजय कुमार टीम कोच मैनेजर ने पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

About The Author
संबंधित समाचार



