Gurugram News: गुरुग्राम में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत

Desh Rojana
On

भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आज गुरुग्राम के सेक्टर-55 स्थित स्मृति वाटिका में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सोहना। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आज गुरुग्राम के सेक्टर-55 स्थित स्मृति वाटिका में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पार्षद नारायण भड़ाना एवं क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया।समारोह में डॉ. अर्चना गुप्ता का पुष्प वर्षा, शॉल ओढ़ाकर तथा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। 1001194175मातृशक्ति एवं क्षेत्र की महिलाओं ने विशेष रूप से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण जी की सुंदर प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की गई। विभिन्न आरडब्ल्यूए एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी नागरिकों, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पार्षद नारायण भड़ाना ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन का विस्तार नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का गुरुग्राम आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान एवं संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad