Rewari News: सीटीएम जितेंद्र कुमार ने जनसंवाद, सीएम विंडो व समाधान शिविर की समीक्षा बैठक
हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु प्रदेशभर में संचालित ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित किया जाए।सीटीएम जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जनसंवाद, सीएम विंडो व समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु प्रदेशभर में संचालित ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित किया जाए।सीटीएम जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जनसंवाद, सीएम विंडो व समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीटीएम ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को 2024 व 2025 की सभी लंबित शिकायतों को एक सप्ताह में निपटान करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का आगामी बैठक से पूर्व समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन की शिकायतों के निवारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल चलाए जा रहे है।
सभी विभागाध्यक्ष पोर्टल पर निरंतर निगरानी रखते हुए शिकायतों का समय सीमा ने निपटान करना सुनिश्चित करें।सीटीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं ताकि आमजन की शिकायतों का निवारण करते हुए उन्हें राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित शिकायतों का निपटान कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि शिकायतों के समाधान के लिए चलाए जा रहे पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटरिंग करते है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निवारण करना सुनिश्चित करें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



