Hathin News: बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया तेज,11 सितंबर को होगा मतदान

Desh Rojana
On

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने वर्ष 2026 के जिला बार एसोसिएशन एवं अन्य बार एसोसिएशन के चुनावों का विस्तृत चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है।

हथीन। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा  ने वर्ष 2026 के जिला बार एसोसिएशन एवं अन्य बार एसोसिएशन के चुनावों का विस्तृत चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों में चुनाव 11 सितंबर को कराए जाएंगे।images
इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की विभिन्न चरणों की समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है।हथीन  बार एसोसिएशन के प्रधान आस मोहम्मद  ने बताया कि बार काउंसिल के नियम 6 (बी)(1) के तहत सभी वकीलों  को शपथ पत्र/अंडरटेकिंग दाखिल करना अनिवार्य होगा। यह शपथ पत्र शपथ आयुक्त या नोटरी पब्लिक की ओर से विधिवत सत्यापित होना चाहिए। इसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी तिथि तक सभी सदस्यों को 30 जून तक की वार्षिक सदस्यता फीस आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस, यूपीआई और अन्य स्वीकृत माध्यमों से जमा करनी होगी।
31 जुलाई तक भेजने होंगे मतदाता सूची और दस्तावेज : बार एसोसिएशनों को पात्र मतदाताओं की सूची, सत्यापित शपथ पत्रों और सदस्यता शुल्क जमा होने के प्रमाण सहित सभी दस्तावेज 31 जुलाई तक बार काउंसिल को भेजने होंगे। इसी अवधि में रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव समिति का गठन कर उसकी सूचना भी कॉउंसिल  को देना अनिवार्य किया गया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad