Faridabad News : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

Desh Rojana
On

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को एनआईटी-1 मार्केट स्थित 1-2 चौक पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को एनआईटी-1 मार्केट स्थित 1-2 चौक पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद फरीदाबाद शिखा अंतिल ने की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, सीईओ जिला परिषद शिखा अंतिल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया तथा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। bb

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण दोनों ऐसे विषय हैं जिनमें जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित फरीदाबाद के निर्माण में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षद हरिकिशन गिरोटी, पार्षद सुमन बाला, पार्षद जसवंत सिंह, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad